भारतीयों को धमकी देने की इजाज़त देना समझ से परे: भारत-कनाडा विवाद के बीच हरदीप पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत-कनाडा विवाद के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा लिए गए फैसलों ने उन्हें गौरवान्वित किया है। पुरी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर भारतीयों को धमकियां देने की इजाज़त देना उनकी समझ से परे है। बकौल पुरी, उन्होंने भारतीय प्रतिनिधियों को धमकियां मिलते हुए देखा है।