भारतीयों के लिए विदेश में छुट्टियां मनाना 2024 के मुकाबले 20% तक होगा महंगा: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून 2024 के मुकाबले इस साल विदेश यात्रा के पैकेजेज़ में 15-20% तक की बढ़ोतरी हुई है जिससे भारतीयों को 20% तक ज़्यादा खर्च करना होगा। इंडियन असोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के अध्यक्ष राजीव मेहरा के अनुसार, यह बढ़ोतरी 2019 के बाद सबसे ज़्यादा है। बकौल एक्सपर्ट्स, मज़बूत डॉलर और बढ़ती वैश्विक महंगाई इसके कारण हैं।