भारतीयों ने 2024 में गूगल पर सबसे ज़्यादा किन चीज़ों का मतलब किया सर्च?
गूगल ने बताया है कि 2024 में भारतीयों ने उसके प्लैटफॉर्म पर सबसे ज़्यादा 'ऑल आइज़ ऑन रफा' का मतलब सर्च किया। इस सूची में इसके बाद 'अकाय', 'सर्विकल कैंसर', 'तवायफ', 'डिम्योर', 'पूकी', 'स्टैम्पेड', 'मोय मोय', 'कान्सक्रेशन' और 'गुड फ्राइडे' का स्थान रहा। डिक्शनरी डॉट कॉम ने भी 'डिम्योर' को वर्ड ऑफ द इयर घोषित किया था।