भारतीय CEO ने बड़ों के पैर छूने की परंपरा पर उठाए सवाल, कहा- बड़ी उम्र कोई उपलब्धि नहीं
स्टार्टअप 'नॉटडेटिंग' के को-फाउंडर व सीईओ जसवीर सिंह के बड़ों के पैर छूने की परंपरा पर किए X पोस्ट पर बहस छिड़ गई है। उन्होंने लिखा, "यह सम्मान नहीं सामाजिक बाध्यता है...बड़ा होना कोई उपलब्धि नहीं...किसी के अंकल-आंटी/रिश्तेदार/बड़ी उम्र और धार्मिक पहचान होना काफी नहीं...उम्र देखकर नहीं बल्कि ऐसे व्यक्ति के पैर छुएं जिसने चरित्र/ज्ञान/बुद्धि/निष्ठा से सम्मान हासिल किया हो।"