भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार मंडप को मिला गोल्ड मेडल
बिहार मंडप को 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 'स्वर्ण पुरस्कार' मिला है। बिहार मंडप को यह पुरस्कार असाधारण डिज़ाइन, विषयगत प्रस्तुति और स्थिरता के लिए मिला है। पुरस्कार मिलने पर नोडल निदेशक निखिल धनराज निप्पणीकर ने कहा, "यह पुरस्कार बिहार के दृष्टिकोण और मंडप को सजाने में शामिल सभी लोगों के अथक प्रयासों का प्रमाण है।"