भारतीय ऐथलीटों ने ओलंपिक्स में अपने सर्वश्रेष्ठ से कम प्रदर्शन किया: तजिंदरपाल
भारतीय शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 को लेकर कहा है, "सभी भारतीय ऐथलीटों ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी कम प्रदर्शन किया।" उन्होंने अपनी चोट को लेकर कहा, "ओलंपिक्स से पहले टखने में चोट लगने के कारण कई ट्रेनिंग सेशन मिस करने पड़े। चोटें ऐथलीट के जीवन का हिस्सा हैं...यह किसी के साथ भी हो सकता है।"