भारतीय ऐथलीट जेस्विन आल्ड्रीन और अंकिता ने पेरिस ओलंपिक्स के लिए किया क्वॉलिफाई
भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने रविवार को बताया कि लंबी कूद के ऐथलीट जेस्विन आल्ड्रीन और धाविका अंकिता ध्यानी ने विश्व रैंकिंग कोटे के ज़रिए पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। आल्ड्रीन और अंकिता के पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने के साथ ही भारतीय ऐथलेटिक्स टीम की सदस्यों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।