भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प होने की ITBP की पुष्टि के बाद चीन ने जारी किया बयान
अरुणाचल प्रदेश में भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना होने की ITBP के महानिदेशक की पुष्टि के बाद चीन ने बयान जारी किया है। चीन ने कहा, "हम संबंधित समझौतों और साझा सहमतियों का सख्ती से पालन करते हैं...उम्मीद है कि भारत दोनों पक्षों के बीच बनी साझा सहमतियों को लागू करने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करेगा।"