भारतीय कोच बनने के बाद पहली बार विराट कोहली से मिले गौतम गंभीर, सामने आई तस्वीर
भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के बाद गौतम गंभीर की विराट कोहली से पहली बार श्रीलंका दौरे पर मुलाकात हुई है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें विराट व गंभीर मैदान में एकसाथ खड़े नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 में कोहली व गंभीर के बीच कहासुनी हुई थी।