भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनना सम्मान की बात होगी: ज़हीर खान
लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर ज़हीर खान ने एक कार्यक्रम में भारतीय टीम का कोच बनने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि बिना आवेदन के ऐसा पद कैसे प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "मैं अप्लाई नहीं कर रहा...लेकिन मुझसे पूछा गया तो ज़रूर बनना चाहूंगा। यह सम्मान की बात होगी।"