भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन करने वाले इकलौते उम्मीदवार हैं गंभीर: रिपोर्ट
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन करने वाले इकलौते उम्मीदवार हैं और आज उनका इंटरव्यू होगा। क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सामने गंभीर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होंगे। गौरतलब है, मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त हो जाएगा।