भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने ऐक्ट्रेस चार्ली चौधरी से रचाई शादी, वायरल हुईं तस्वीरें
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने टीवी शो 'कैसी ये यारियां' फेम ऐक्ट्रेस चार्ली चौधरी से शादी कर ली है। डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले रमनदीप की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। चार्ली ने शादी में लाल लहंगा जबकि रमनदीप ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी थी।