भारतीय कुश्ती की बेहतरी के लिए डब्ल्यूएफआई के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई: विनेश फोगाट
पेरिस ओलंपिक्स-2024 में गोल्ड मेडल बाउट से अयोग्य घोषित होने के बाद भारत लौटीं रेसलर विनेश फोगाट ने कहा है कि भारतीय कुश्ती की बेहतरी के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा, "भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सच्चाई की जीत होगी...ओलंपिक पदक से चूकना मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा झटका है।"