भारतीय कोस्ट गार्ड ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पानी के अंदर फहराया तिरंगा
भारतीय कोस्ट गार्ड ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत लक्षद्वीप में पानी के अंदर तिरंगा फहराया है। भारतीय कोस्ट गार्ड ने इसका वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, "हमने पानी के अंदर तिरंगा फहराया और राष्ट्र भावना और एकता को प्रदर्शित किया।" 78वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की है।