भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने पर बौखलाया पाक, ICC से की मैच रेफरी को हटाने की मांग
एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के मामले में पीसीबी ने आईसीसी से मैच रेफरी ऐंडी पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग की है। बकौल पीसीबी, रेफरी ने अपनी ज़िम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। बकौल पीसीबी, टॉस के दौरान मैच रेफरी ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान को सूर्यकुमार से हाथ न मिलाने के लिए कहा था।