भारतीय गेंदबाजों ने गुलाबी गेंद का बेहतर इस्तेमाल नहीं किया: गावस्कर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा, "भारतीय गेंदबाजों ने वास्तव में गुलाबी गेंद का उतना अच्छा उपयोग नहीं किया जितना उन्हें करना चाहिए था।" उन्होंने कहा, "आप (भारतीय गेंदबाज) बल्लेबाज़ को अधिक गेंद खेलने के लिए मजबूर कर सफलता हासिल कर सकते हैं।"