भारतीय गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने जर्मनी में कराई बैक इंजरी की सर्जरी
भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने जर्मनी में अपनी बैक इंजरी की सर्जरी कराई है जिसके चलते उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुना नहीं गया था। गौरतलब है कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के बाद कुलदीप को बाएं ग्रोइन की समस्या के समाधान के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रेफर किया गया था।