भारतीय छात्रा की मौत पर परिवार को मिलेंगे ₹262 करोड़, अमेरिकी पुलिस अधिकारी की गाड़ी से हुई थी मौत

सिएटल (अमेरिका) प्रशासन ने 2023 में सड़क पार करते समय पुलिस अधिकारी की तेज़ रफ्तार गाड़ी से टक्कर में मारी गई 23-वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंदुला के परिवार के साथ $29 मिलियन (₹262 करोड़) के समझौते पर सहमति जताई है। अटॉर्नी एरिका एवांस ने कहा, "उम्मीद है कि यह वित्तीय समझौता कंदुला परिवार को कुछ हद तक संतोष प्रदान करेगा।"

Load More