भारतीय टाटा व प्रेमजी जैसे अरबपतियों को पसंद जबकि रईसी दिखाने वालों को नापसंद करते हैं: गोयनका
अरबपति उद्योगपति हर्ष गोयनका ने 'क्यों अमीरों से नफरत करते हैं भारतीय' सवाल के जवाब में कहा है, "रतन टाटा, अज़ीम प्रेमजी व आनंद महिंद्रा जैसे अच्छे अरबपतियों को भारतीय पसंद करते हैं...उनकी विनम्रता..और मूल्यों के लिए उन्हें पसंद किया जाता है।" उन्होंने आगे कहा, "हम रईसी दिखाने वाले...और व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता देने वाले लोगों को नापसंद करते हैं।"