भारतीय टीम के कोच के लिए इकलौते उम्मीदवार नहीं है गंभीर, रमन ने भी दिया इंटरव्यू: रिपोर्ट
'न्यूज़18' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए गौतम गंभीर इकलौते उम्मीदवार नहीं हैं और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच रहे पूर्व क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन ने भी इंटरव्यू दिया है। रमन ने क्रिकेट सलाहकार समिति के सामने अपनी योजना पेश की है। बकौल रिपोर्ट, यह समिति एक विदेशी कोच का भी इंटरव्यू लेगी।