भारतीय टीम की जर्सी पर क्यों लिखा है पाकिस्तान का नाम?
बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय पुरुष टीम की जर्सी की तस्वीरें जारी की हैं जिसमें एक तरफ 'आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - पाकिस्तान' लिखा हुआ है। दरअसल, इस बार पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी के अधिकार मिले हैं जिसके कारण भारत ही नहीं बल्कि सभी टीमों की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा हुआ है।