भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के इंग्लैंड में क्या हैं आंकड़े?
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम के कप्तान बने शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 टेस्ट मैचों में 592 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड की सरज़मी पर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 14.66 की औसत से सिर्फ 88 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 28 है।