भारतीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर अपने पहले ट्रेनिंग सेशन में केकेआर के बैग के साथ दिखे गंभीर
गौतम गंभीर को पल्लेकेले (श्रीलंका) में भारतीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर अपने पहले ट्रेनिंग सेशन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बैग के साथ देखा गया। गौरतलब है, आईपीएल-2024 में गंभीर केकेआर के मेंटॉर थे और केकेआर ने ट्रॉफी जीती थी। वहीं, गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल-2012 और आईपीएल-2014 में ट्रॉफी हासिल की थी।