भारतीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर गौतम गंभीर की नियुक्ति में देरी क्यों कर रहा है BCCI?
भारतीय क्रिकेट टीम के संभावित नए मुख्य कोच गौतम गंभीर की आधिकारिक नियुक्ति की घोषणा में बीसीसीआई देरी कर रहा है। गौरतलब है, वीवीएस लक्ष्मण को भारत के ज़िम्बाब्वे दौरे पर बतौर मुख्य कोच भेजा गया है और नया मुख्य कोच श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ से टीम से जुड़ेगा। बकौल रिपोर्ट्स, वेतन पर बातचीत के कारण यह देरी हुई है।