भारतीय टीम के मुख्य कोच के लिए सीएसी ने गौतम गंभीर का लिया इंटरव्यू: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का इंटरव्यू लिया। बकौल रिपोर्ट्स, 'ज़ूम कॉल' पर हुए इंटरव्यू में गंभीर और सीएसी के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ऑनलाइन शामिल हुए जिसके बाद पहले राउंड की चर्चा हुई और कल दूसरा राउंड हो सकता है।