भारतीय टीम को लाने के लिए बारबाडोस पहुंची एअर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट
बारबाडोस में बेरिल तूफान के खतरे के बीच फंसी टी20 विश्व कप 2024 विजेता भारतीय टीम को देश वापस लाने के लिए एअर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट आज (बुधवार) बारबाडोस पहुंच गई। BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बताया कि बुधवार शाम को चार्टर्ड फ्लाइट से भारतीय टीम बारबाडोस से दिल्ली के लिए रवाना होगी।