भारतीय टीम पर मुझे पूरी उम्मीद है, सारी टीमें आएंगी: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर PCB चीफ
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के आने को लेकर कहा है, "भारतीय टीम पर मुझे पूरी उम्मीद है, सारी टीमें आएंगी।" उन्होंने आगे कहा, "अभी तक कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसकी वजह से वह (भारतीय टीम) पाकिस्तान आना पोस्टपोन करे या कैंसल करे।"