भारतीय टीम बनी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक साल में 100 छक्के लगाने वाली पहली टीम
भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में 100 छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है। बेंगलुरु टेस्ट में शुक्रवार को भारत की दूसरी पारी में विराट कोहली ने भारत का इस साल का 100वां टेस्ट छक्का जड़ा। भारत ने इस साल सभी प्रारूपों में 300 छक्के भी पूरे कर लिए हैं।