भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक ने किया उमराह, शेयर की तस्वीरें

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक ने मक्का (सऊदी अरब) जाकर उमराह किया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में वह काबा शरीफ के सामने एहराम पहने दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उमरान अपने दोस्त आतिब के साथ उमराह करने गए हैं। गौरतलब है, आईपीएल-2024 के बाद से उमरान ने कोई मैच नहीं खेला है।

Load More