भारतीय तिरंगे के मध्य में बने अशोक चक्र की 24 तीलियों का क्या अर्थ है?
भारतीय तिरंगे के बीच में नीले रंग का अशोक चक्र है जो सम्राट अशोक के सारनाथ स्तंभ से लिया गया है। अशोक चक्र में 24 तीलियां बनी हुई हैं जो यह दर्शाती हैं कि गति में जीवन है और ठहराव में मृत्यु। ये 24 तीलियां प्रेम, साहस, धैर्य, शांति, दया, उदारता और विश्वास समेत 24 गुणों का प्रतिनिधित्व करती हैं।