भारतीय दूतावास ने रूस के कुर्स्क समेत 3 क्षेत्रों को भारतीयों को छोड़ने की दी सलाह
रूस में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन-रूस में जारी युद्ध के बीच रूस के बेलगोरोद, ब्रांस्क और कुर्स्क क्षेत्रों में हाल ही में हुए सुरक्षा घटनाओं के मद्देनज़र भारतीय नागरिकों को इन क्षेत्रों से अस्थाई रूप से छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर +7 965 277 3414 भी जारी किया है।