भारतीय धावक अविनाश डायमंड लीग के फाइनल में पहली बार लेंगे हिस्सा
भारतीय धावक अविनाश साबले ब्रसेल्स में डायमंड लीग के फाइनल के 3000-मीटर स्टीपलचेज़ इवेंट में पहली बार हिस्सा लेंगे। बकौल रिपोर्ट, अविनाश इस सीज़न डायमंड लीग के 2 इवेंट में हिस्सा लेकर 3 अंकों के साथ 14वें स्थान पर रहे थे। अंक तालिका में उच्च रैंकिंग वाले 4 ऐथलीटों के प्रतियोगिता से हटने के बाद अविनाश फाइनल में पहुंचे हैं।