भारतीय ने पाकिस्तानी से बुलवाया 'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद', फिर बोला- पहली बार अच्छे पाकिस्तानी मिले
आलोक जायसवाल नामक डॉक्टर ने उज़्बेकिस्तान की धरती पर एक पाकिस्तानी से 'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, जय भारत' का नारा लगवाया और फिर आलोक ने भी 'जय पाकिस्तान' बोला। अलोक ने कहा, "हम पड़ोसी देश हैं, पहली बार अच्छे पाकिस्तानी लोग मिले थे।" इस वीडियो को कुछ लोग मज़ाकिया अंदाज़ में 'गदर फिल्म इन रिवर्स' कह रहे हैं।