भारतीय न्याय संहिता में अप्राकृतिक सेक्स अपराध है या नहीं?: केंद्र से दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह लेने वाली भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में अप्राकृतिक सेक्स अब भी अपराध है या नहीं। कोर्ट ने कहा, "वो प्रावधान कहां है? कोई प्रावधान ही नहीं है।" बकौल याचिकाकर्ता, बीएनएस में आईपीसी की धारा 377 के समतुल्य प्रावधान नहीं है।