भारतीय नेवी ने ईरान के 20 लोगों को सोमालिया के लुटेरों से बचाया, मुंबई से 3000 किमी दूर ऑपरेशन
भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्ज़े से मछली पकड़ने वाला जहाज़ 'अजिनी' छुड़ाकर 20 ईरानी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचाया। गुरुवार को 12 हथियारबंद लुटेरों ने सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट से जहाज़ का अपहरण किया था। सोमवार को मुंबई से 3,000 किमी से अधिक दूर 48 घंटे का ऑपरेशन पूरा हुआ जिसमें भारतीय वायुसेना ने भी मदद की।