भारतीय नौसेना ने SSR मेडिकल असिस्टेंट पद पर निकाली भर्ती, 7 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
भारतीय नौसेना ने एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट पद पर भर्ती निकाली है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर से शुरू होंगे। भर्ती के लिए 12वीं पास अविवाहित युवा फॉर्म भर सकते हैं और आवेदन नौसेना की वेबसाइट पर जाकर करना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर है और आवेदकों को 12वीं में मिले मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।