भारतीय नौसेना में ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां
भारतीय नौसेना ने ग्रुप बी (नॉन गज़ेटेड) और ग्रुप सी के कुल 741 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। फायरमैन, चार्जमैन, साइंटिफिक असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन, कुक और एमटीएस समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो गई और आवेदन की आखिरी तिथि 2 अगस्त है। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹295 जबकि एसएसी/एसटी/महिलाओं के लिए शून्य है।