भारतीय नौसेना से मिला ऑर्डर, कमज़ोर बाज़ार में भी रॉकेट बना यह स्मॉलकैप शेयर
मरीन इलेक्ट्रिकल्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को 4% से अधिक की तेज़ी देखने को मिली और यह ₹232.95 पर पहुंच गया। यह उछाल कंपनी को भारतीय नौसेना से इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम की सप्लाई का ₹5.71 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद आई है। कंपनी के शेयरों में पिछले 3 साल में करीब 700% की तेज़ी देखी गई।