भारतीय पेसर चेतन सकारिया ने की शादी, सामने आई तस्वीर
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ चेतन सकारिया ने अपनी मंगेतर मेघना जम्बुचा से शादी कर ली है। क्रिकेटर जयदेव उनादकट ने उन दोनों के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "प्रिय चेतन, यह (शादी) आपके जीवन की सबसे लंबी और अहम स्पेल होने वाली है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप दोनों का साथ खुशियों से भरा हो।"