भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में 2,152 पदों पर निकली भर्ती
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (बीएनपीएल) ने पशुधन फार्म निवेश अधिकारी, पशुधन फार्म निवेश सहायक और पशुधन फार्म संचालन सहायक के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 2,152 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 मार्च तक बीएनपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।