भारतीय फोटोग्राफर मानुष कलवारी ने आईफोन से खींची गई तस्वीर के लिए जीता अवॉर्ड
भारतीय फोटोग्राफर मानुष कलवारी ने आईफोन फोटोग्राफी अवार्ड्स 2024 के पोर्ट्रेट कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया है। 'द गद्दी बॉय एंड हिज़ गोट' शीर्षक वाली यह तस्वीर आईफोन एसई से हिमाचल प्रदेश के बुरवा में खींची गई थी। गौरतलब है, आईफोन फोटोग्राफी अवार्ड्स 2024 में कुल 15 श्रेणियों में फोटोग्राफर्स को पुरस्कृत किया गया है।