भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक को एआईएफएफ ने किया बर्खास्त
2026-फीफा विश्व कप क्वॉलिफायर में भारतीय सीनियर पुरुष टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच इगोर स्टिमैक को सोमवार को बर्खास्त किया गया। 2019 में मुख्य कोच बनाए गए स्टिमैक के कार्यकाल में पिछले साल विस्तार किया गया था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा कि सर्वसम्मति से सहमति बनी कि टीम को नए कोच की ज़रूरत है।