भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज़ ने दिया इस्तीफा
भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज़ ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। स्पेन के मारक्वेज़ को जून 2024 में 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। मारक्वेज़ की कोचिंग में भारत ने अपने पिछले 8 मैच में केवल एक में जीत दर्ज की है।