भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए एंट्री बैरियर कम करेगा अर्जेंटीना
वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, अर्जेंटीना भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए अपने बाज़ार में प्रवेश की बाधाएं कम करेगा। भारत को फार्मा नियामक ढांचे के तहत Annex-II से Annex-I में अपग्रेड करने की दिशा में काम किया जाएगा। दोनों देशों ने अर्जेंटीना में भारत की लिथियम माइनिंग भागीदारी और भारतीय कृषि उत्पादों की बाज़ार तक पहुंच आसान बनाने पर चर्चा की।