भारतीय बाज़ार पर नहीं पड़ेगा अमेरिकी बाज़ार की बिकवाली का असर: सुशील केडिया
केडियानॉमिक्स के फाउंडर सुशील केडिया ने कहा है कि भारतीय बाज़ार पर अमेरिकी बाज़ार की बिकवाली का प्रभाव नहीं पड़ेगा। केडिया के मुताबिक, अमेरिका और भारत की स्थितियां और बाज़ार अलग-अलग हैं। केडिया ने कहा कि अमेरिकी बाज़ार में अगले 1-2 दिन में हल्की बिकवाली हो सकती है जबकि भारतीय बाज़ार में तेज़ी जारी रहेगी।