भारतीय बाज़ार सोने पे सुहागा, चीन के मुकाबले 5 साल में दिया अच्छा रिटर्न: SEBI
शेयर बाज़ार नियामक सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण ने कहा है कि पिछले 5-साल में भारतीय शेयर बाज़ार ने लगातार 15% रिटर्न दिया है जबकि चीन में यह शून्य रहा है। उन्होंने कहा, "भारतीय बाज़ार की स्थिति 'सोने पे सुहागा' वाली है। यह दुनिया में सबसे अच्छा है। कम जोखिम और बहुत अधिक रिटर्न। हालांकि, इसके दुष्प्रभाव भी हैं।"