बांग्लादेश में भारतीय बस पर हुआ हमला, मंत्री ने शेयर की तस्वीर
त्रिपुरा के परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने बताया है कि अगरतला से कोलकाता जा रही एक बस पर बांग्लादेश में हमला हुआ है। चौधरी ने बताया कि एक ट्रक ने जानबूझकर बस को टक्कर मार दी जिसके बाद बस एक ऑटो-रिक्शा से टकरा गई। उन्होंने कहा, "स्थानीय लोगों ने बस में सवार भारतीयों को धमकाया और भारत-विरोधी नारे लगाए।"