भारतीय मूल की 44 वर्षीय लीसा नंदी नियुक्त की गईं ब्रिटेन की नई संस्कृति मंत्री
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीअर स्टार्मर ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के विगन संसदीय क्षेत्र से भारी अंतर के साथ पुनर्निर्वाचित होने वालीं भारतीय मूल की लिसा नंदी (44) को संस्कृति, मीडिया एवं खेल मंत्री नियुक्त किया है। लिसा पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंज़र्वेटिव पार्टी की सरकार में संस्कृति मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहीं लूसी फ्रेज़र की जगह लेंगी।