भारतीय मूल के उद्यमी ने स्टार्टअप फाउंडर्स के लिए खरीदा था पूरा द्वीप, वीडियो आया सामने
भारतीय मूल के ऑन्ट्रप्रेन्योर बालाजी श्रीनिवासन द्वारा स्टार्टअप फाउंडर्स के लिए सिंगापुर के पास खरीदे गए द्वीप का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस वीडियो में जिम, सी-फेसिंग मल्टी स्टोरी रेज़िडेंशियल एरिया, कैंटीन व स्विमिंग पूल समेत अन्य बुनियादी ढांचा दिख रहा है। श्रीनिवासन ने 2024 में बताया था कि उन्होंने बिटकॉइन की मदद से यह द्वीप खरीदा है।