भारतीय मूल की छात्रा अनुष्का बनीं ब्रिटेन में कैम्ब्रिज छात्र यूनियन की अध्यक्ष

भारतीय मूल की 20 वर्षीय ब्रिटिश छात्रा अनुष्का काले को ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की कैम्ब्रिज यूनियन सोसाइटी का अध्यक्ष बनाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, अनुष्का काले इस यूनियन सोसाइटी के चुनाव में निर्विरोध जीती हैं। अनुष्का कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के सिडनी ससेक्स कॉलेज में इंग्लिश लिटरेचर पढ़ रही हैं और सोसाइटी की सर्विंग डिबेट ऑफिसर भी हैं।

Load More